Breaking News

आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की हुई राष्ट्रीय कैबिनेट बैठक

– नए जोन व जिला प्रभारियों की घोषणा
– नए जोन व जिला प्रभारियों का स्वागत करते राष्ट्रीय अध्यक्ष।
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की राष्ट्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक गर्ग आवास स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिनव यादव व संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी ने किया।
बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले को विभिन्न जोन में विभाजित करते हुए अशोक यादव, गोविंद सिंह, विश्वास राज, आशीष सोनी, अजय पाल और करण चौधरी को जोन प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं आशीष दीक्षित को जिला प्रभारी व अजय गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि शीघ्र ही लखनऊ में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश स्तर पर व्यापारियों के हितों की रक्षा की रणनीति तय होगी। आगामी होली और रमजान पर्व को देखते हुए व्यापारियों से मिलावटी खाद्य सामग्री न बेचने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई, ताकि भाईचारे का संदेश कायम रहे। साथ ही जिला प्रशासन व फूड अधिकारियों से भी सैंपलिंग के नाम पर किसी व्यापारी का शोषण न करने की बात कही गई। बैठक में प्रदेश महिला अध्यक्ष माधुरी साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, मोहम्मद शमीम युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, अमित सोनी, संजीव चौरसिया, विनोद गौतम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

चौथे बड़े मंगल पर पूर्व सैनिकों ने पिलाया शरबत

– पावर ग्रिड कारपोरेशन में हुआ भजन व कीर्तन – पावर ग्रिड कारपोरेशन के बाहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *