Breaking News

कटोघन पीएचसी में लगा सीएम आरोग्य मेला

– ग्रामीणों को निःशुल्क वितरित की दवाएं
– सीएम आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।
खागा, फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के कटोघन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन फार्मासिस्ट की अगुवाई में किया गया। मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. संजय, एनएम ऐश्वर्य, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह एवं बीके सिंह ने आए हुए मरीजों का परीक्षण किया। टीम ने बुखार, खांसी, सर्दी, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच की। डॉक्टरों ने मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर दवा लेने की सलाह दी। फार्मासिस्ट धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। मेले में करीब सैकड़ों मरीजों को लाभ मिला।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के बहुआ में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो बाइक सवार; एक की मौत

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *