– सरांयहार में ट्यूबवेल लगवाकर पानी की समस्या कराई दूर
– पचास सफाई कर्मियों की गैंग ने वार्ड को किया स्वच्छ
– सरांयहार में ट्यूबवेल का बोर करवाते सभासद विवेक।
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं. 1 अजगवां का सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव चहुमुखी विकास कराकर बाशिन्दों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड में बिजली, पानी सहित सड़कों की समस्या पर कार्य किया। साथ ही सफाई कर्मियों की गैंग लगवाकर वार्ड को स्वच्छ भी करवाया है। नगर पालिका परिषद के वार्ड अजगवां के सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव ने बताया कि वार्ड में कई तरह की समस्याएं मुंह बाए खड़ी थी। बाशिन्दों की मांगों पर उन्होने सर्वप्रथम वार्ड में व्याप्त पानी की समस्या को दूर करवाने के लिए ट्यूबवेल लगवाने का काम किया। जिससे अब बाशिन्दों को पीने का साफ पानी उपलब्ध हो सका है। इसके अलावा कई इलाकों में बिजली की समस्या थी। जिसको दूर कराने के लिए उन्होने नए पोल लगवाकर तार खिंचवाने का काम किया। उन्होने कहा कि वार्ड को साफ-सुथरा रखने के लिए पचास सफाई कर्मियों की गैंग लगवाकर वार्ड को स्वच्छ करवाया। इतना ही नहीं मार्ग की समस्या को दूर कराया जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होने कहा कि लोधीगंज चौराहे का सुन्दरीकरण भी भविष्य में करवाया जाएगा। इतना ही नहीं वार्ड में एक सप्ताह के अंदर वाटर कूलर भी लग जाएगा। जिससे राहगीरों को ठण्डा पानी भी उपलब्ध होगा।

News Wani