Breaking News

सपा ने जगनायक सिंह यादव को बनाया प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए फतेहपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित की गई। जैसे ही यह खबर जनपद में फैली, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जगनायक सिंह यादव लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और जिले में एक प्रभावशाली नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक दृष्टि से भी यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है, क्योंकि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। ऐसे में सपा द्वारा उन्हें प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी देना संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। नव-नियुक्त प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि फतेहपुर की सभी विधानसभा सीटों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाई जाएगी और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

स्कूल बस चालकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

– रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने जरूरतमंदों को बांटे चश्मे – स्कूल बस चालकों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *