Breaking News

गौशाला में पांच फीट तक भरा पानी, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

खागा, फतेहपुर। ऐरायां विकासखंड के सुल्तानपुर घोष स्थित स्थायी गौशाला में पानी घुस गया। गौशाला में भारी जलभराव हो जाने के कारण पशुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार देर रात सूचना मिलते ही मौके पर खंड विकास अधिकारी समेत ब्लॉक के दर्जनों कर्मचारी पहुंच गए और गोवंश को सुरक्षित स्थान पर निकालने में जुट गए। वहीं, करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों की मदद से पांच फीट गहरे पानी से गोवंश को सुरक्षित निकालकर व्यवस्थित किया गया।

ग्राम प्रधान ने बताया कि 35 बोरी कपिला पशु आहार और कई कुंतल भूसा एवं इनवर्टर बैटरी सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, सचिव ने बताया कि सभी गोवंश को कैटल शेड से दूसरी गौशाला में व्यवस्थित किया जा रहा है।

बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि टीम भेजकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

सेना भर्ती की तैयारी में दौड़ रहे युवक को ट्रक ने कुचला: मौके पर मौत; युवती गंभीर

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी मोड़ के समीप एनएच-2 पर शनिवार सुबह भारतीय सेना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *