Breaking News

नीति आयोग व डीएमएफ के कार्यों का कराएं क्रास वेरिफिकेशन: डीएम

– व्यय धनराशि के सापेक्ष कराए गए कार्यों की फोटो सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं
– निर्माणाधीन कार्यों में कार्यदाई संस्थाएं गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान
– बैठक में भाग लेते डीएम रविन्द्र सिंह व अन्य।
फतेहपुर। नीति आयोग से जनपद को प्राप्त धनराशि से कराए गए कार्यों एवं डीएमएफ से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने जनपद में नीति आयोग से प्राप्त धनराशि के व्यय के सापेक्ष कराए गए कार्यों डीएमएफ से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही अवशेष धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नीति आयोग द्वारा दी गई धनराशि व डीएमएफ द्वारा जो कार्य पूर्ण हो चुके है उसका क्रास वेरिफिकेशन कराते हुए क्रियान्वन हो रहा है कि नहीं की रिपोर्ट से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं कि उपयोगिता प्रमाण पत्र, मय फोटो सहित रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि जो निर्माण कार्य हो रहे हैं उसको गुणवत्तापूर्ण ढंग से चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कराए संबंधित कार्यदाई संस्थाएं, साथ ही जिन कार्यों में छोटी-मोटी कमी रह गई है उसको शीघ्र पूरा कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से कहा कि संबंधित विभागों के जो कार्य होने है उसके प्रस्ताव जल्द से जल्द मांग लिये जाए और उसकी सम्मिलित रिपोर्ट से अवगत कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जिले के रूपेश कुमार बने वाणिज्यकर अधिकारी

– यूपीपीसीएस 2024 में हासिल की 111 वीं रैंक – वाणिज्यकर अधिकारी रूपेश कुमार। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *