Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष ने शिल्प महोत्सव का किया उद्घाटन

– आकर्षक झूले, खिलौने व फिरोजाबाद की चूड़ियां आकर्षण का केन्द्र
– शिल्प महोत्सव का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
फतेहपुर। शहर के बिंदकी बस स्टॉप स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज के मैदान में जन सहयोग विकास संस्थान के तत्वाधान में शिल्प महोत्सव का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी एवं मेला प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में आकर्षण का केंद्र कई नई चीजें हैं। बच्चों और परिवारों के लिए लंदन की जल परी जैसे आकर्षक झूले, बच्चों के आधुनिक खिलौने, फिरोजाबाद की रंग-बिरंगी चूड़ियां, महिलाओं के लिए पारंपरिक बनारसी साड़ियां, स्वादिष्ट खाने-पीने के स्टॉल तथा तरह-तरह की हस्तशिल्प व स्वदेशी वस्तुएं देखने को मिलेंगी। मेला प्रबंधन ने आम जनमानस से अपील किया कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ इस शिल्प महोत्सव में अवश्य पधारें और पूरे परिवार के साथ मनोरंजन व खरीदारी का आनंद लें।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के धाता में सरकारी योजनाओं का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

धाता, फतेहपुर। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *