Breaking News

माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस से की मुलाकात

– समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
– डीआईओएस को स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट करते संगठन के पदाधिकारी।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए कहा गया। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि जल्द उक्त समस्त समास्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा। साथ ही जिला कार्यकारिणी ने पटल सहायकों से भी मुलाकात कर लंबित शिक्षक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया। इस मौके पर जिला संरक्षक तरुण सिंह, जिलाध्यक्ष बीरेंद्र राजपूत, जिलामंत्री दिनेश सैनी, जिला कोषाध्यक्ष विपिन गुप्ता, आय-व्यय निरीक्षक रामबाबू मौर्य, ध्यान सिंह, डा. धीरेंद्र यादव, डा. दीपक यादव, उमेश चन्द्र, राजेश कुमार, सुभाष कुमार, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, हीरा लाल, अंकित सिंह, अमित कुमार आदि सैंकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ‘रिदा लेडीज टेलर एंड मैटेरियल शॉप’ का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेंगी आधुनिक सिलाई व ड्रेस मैटेरियल की सुविधा

– महिलाओं को मिलेंगे डिजाइनर परिधान व सिलाई की बेहतर सुविधा – शाॅप का फीता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *