Breaking News

स्वामी चंद्रदास इंटर कॉलेज में अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख तय, 11 अक्टूबर को होगा मतदान

फतेहपुर। स्वामी चंद्रदास इंटर कॉलेज हंसवा की प्रबंध समिति के रिक्त अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। सोमवार को सिविल लाइन स्थित प्रबंधक पीयूष खन्ना के आवास पर हुई प्रबंध समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा।

बैठक में प्रबंधक पीयूष खन्ना ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को उच्चतम स्तर की शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंध समिति का प्रमुख दायित्व है। इसके लिए समिति लगातार प्रयासरत है। विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाने की दिशा में भी प्रभावी कार्य किया जाएगा।

समिति के सदस्य किशन मेहरोत्रा ने बताया कि सितंबर माह में विद्यालय परिसर में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों का भी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अहम हिस्सा है।

बैठक में प्रबंधक पीयूष खन्ना, सदस्य किशन मेहरोत्रा, भरत मान सिंह, नीरज कक्कड़, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रशांत श्रीवास्तव और सुशील कुमार साहू मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का लिया संकल्प, औरेमा स्कूल में हुआ अनोखा वृक्षाबंधन कार्यक्रम

फतेहपुर। पेड़ों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी हिफाजत का संकल्प और पर्यावरण संरक्षण का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *