Breaking News

फतेहपुर जेल में डीएम का अचानक निरीक्षण, सीसीटीवी से लेकर भोजन और बंदियों की सुविधाओं की जांच

फतेहपुर। जिला कारागार की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को अचानक जिला जेल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही जेल प्रशासन में हलचल बढ़ गई। उन्होंने जेल की करीब सभी प्रमुख व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सभी कैमरे क्रियाशील पाए गए।

इसके बाद डीएम ने पाकशाला (रसोईघर) पहुंचकर बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की व्यवस्था देखी। उन्होंने मेन्यू के अनुसार भोजन बनाए जाने की जानकारी ली और भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था का जायजा लिया।

इसके बाद उन्होंने पुरुष एवं महिला बंदीगृह, आंगनबाड़ी केंद्र, चिकित्सालय तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने आवश्यक सुधार के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

डीएम ने जेल अधीक्षक को विशेष रूप से निर्देशित किया कि निरुद्ध बंदियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय से विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बंदी कानूनी मदद से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी नगर, जेलर सहित जेल प्रशासन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का लिया संकल्प, औरेमा स्कूल में हुआ अनोखा वृक्षाबंधन कार्यक्रम

फतेहपुर। पेड़ों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी हिफाजत का संकल्प और पर्यावरण संरक्षण का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *