खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी और रहमतपुर के बीच खागा-कोट मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नीलगाय की मौत हो गई। मृत नीलगाय पिछले दो दिनों से सड़क पर पड़ी हुई है। सड़क पर शव पड़े रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय की मौत हुई थी। घटना के बाद से उसका शव सड़क पर ही पड़ा है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से उसे हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सड़क के बीचोंबीच मृत नीलगाय पड़ी होने से दुर्घटना की आशंका और खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मृत नीलगाय को तत्काल सड़क से हटवाने और मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
News Wani
