Breaking News

खेत में मिर्च तोड़ रही महिला पर जानलेवा हमला

कंपिल थाना क्षेत्र के ही गांव हरकरनपुर निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सप्ताह पूर्व वह अपने खेत में मिर्च तोड़ रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई ज्ञान सिंह, भाभी किरन, और भतीजे जोगेंद्र व जगमोहन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।  मारपीट से दिलीप सिंह के साथ उनकी पत्नी और बेटे मनीष व कमल कुमार भी घायल हो गए। डंडा लगने से पत्नी का सिर फट गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया। पीड़ित की तहरीर पर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About NW-Editor

Check Also

यूपी फतह की जंग तेज: ‘ऊपर मोदी-नीचे योगी’ नारे के साथ BJP मैदान में, अखिलेश का PD+A फॉर्मूला देगा कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक वर्ष बाद फरवरी 2027 में होने हैं, लेकिन इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *