Breaking News

अयोध्या में रहस्य बनकर आई मौत! ई-रिक्शा से उतारी गई बुजुर्ग महिला की सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मौत

 

रामनगरी अयोध्या से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग महिला को परिजन सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए. आस-पास के लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.  ये दर्दनाक मामला अयोध्या थाना कोतवाली क्षेत्र के किशुन दासपुर से सामने आया है. सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वीडियो में दिख रहा है कि 1 शख्स 2 महिलाओं के साथ ई-रिक्शा पर बुजुर्ग महिला को लाए और फिर बुजुर्ग महिला को सड़क पर डालकर चले गए,  बता दें कि स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी होते ही पुलिस को फोन कर दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को दर्शननगर ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.  फिलहाल बुजुर्ग महिला कौन थीं? ये साफ नहीं हो पाया है. पुलिस महिला की पहचान की कोशिश कर रही हैं. इसी के साथ महिला के परिजनों को भी खोजा जा रहा है, जिन लोगों ने महिला को सड़क किनारे छोड़ा है. वीडियो में ये भी दिख रहा है कि परिजन महिला के ऊपर चादल भी डाल रहे हैं. इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में गुस्सा है. पुलिस भी अब बुजुर्ग महिला के परिजनों की खोज कर रही है और मामले में सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.  पुलिस अधीक्षक का साफ कहना है कि इस अमानवीय कृत्य करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से परिजनों की तलाश जारी है.

About NW-Editor

Check Also

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, एयर एंबुलेंस कोहरे में नहीं कर सकी लैंडिंग

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *