Breaking News

इंदौर में भीषण कार हादसा, मौक़े पर मौत

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास स्थित ब्रिज के पास सोमवार देर रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी छात्र महेश्वर के पास ढापला गांव के रहने वाले थे और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

 अनियंत्रित हुई कार: पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान धीरज पाटीदार (20) पुत्र किशोर पाटीदार निवासी ग्राम ढापला, थाना मंडलेश्वर और धुव्र पाटीदार पुत्र डालूराम पाटीदार, निवासी धरगांव, मंडलेश्वर के रूप में हुई है। दोनों इंदौर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहे थे और रेडियो कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहते थे।

तीन छात्र घायल: यशराज नामक तीन छात्र घायल हुए हैं। इनमें हेमंत महाराणा रणजीत सिंह कॉलेज से बीएससी कर रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार धीरज लेकर आया था। सभी दोस्त देर रात शहर घूमने निकले थे, इसी दौरान बायपास पर ब्रिज के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। आशंका है कि कार तेज रफ्तार में थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस ने छात्रों के परिजनों को मंडलेश्वर में सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

About NW-Editor

Check Also

“चाइनीज मांझा अब जानलेवा अपराध: खरीदते ही जेल, दर्ज होगा गैर-इरादतन हत्या का केस, सख्त कानून लागू”

मकर संक्रांति हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अहम त्योहारों में से एक है. इस पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *