Breaking News

अमर बलिदानी की जन्मस्थली पर मूर्ति स्थापना की मांग

–  कार्यक्रम में भाग लेते प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह।
बकेवर, फतेहपुर। देवमई विकास खंड के रसूलपुर गांव में अमर शहीद जोधा सिंह अटैया की जन्मस्थली पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल की 150 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्मारक स्थल पर विचार गोष्ठी की और 52 दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि जोधा सिंह अटैया पूरे प्रदेश और देश के लिए एक आदर्श हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ा। खजुहा में अंग्रेजों ने 52 क्रांतिकारियों को एक साथ इमली के पेड़ पर फांसी दी थी। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शहीद की जन्मस्थली की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की। जिला प्रभारी राम विशाल पटेल ने काव्य पाठ के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। जयकरण सिंह पटेल ने शासन-प्रशासन और जन सहयोग से स्मारक में शहीद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। कार्यक्रम में गयापाल सिंह फौजी, बलवीर सिंह, गोरे प्रजापति प्रधान, वीरेंद्र सिंह बाबा, डॉ पीके सिंह, सुमन वर्मा, रामदेव चौहान, राजू वर्मा और राजीव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ

– महिलाओं व कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर लिया हिस्सा – कलश यात्रा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *