Breaking News

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य टालने की मांग

– प्रोटॉन शिक्षक संघ ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
– अपर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते संघ के पदाधिकारी।
फतेहपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच चल रहे जनगणना कार्य को लेकर प्रोटॉन शिक्षक संघ ने चिंता जताई है। संघ पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए जनगणना कार्य को एक माह के लिए स्थगित कर अनुकूल मौसम में कराए जाने की मांग की। प्रोटॉन शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव संदीप यादव ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से शुरू हो चुका है, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के लाखों शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी है तथा तापमान 48 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। मौसम विभाग और शासन द्वारा लगातार चेतावनी भी जारी की जा रही है। ऐसे हालात में जनगणना जैसा व्यापक फील्ड कार्य कराना शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों के बीमार होने एवं लू लगने की आशंका बनी हुई है, जिससे शिक्षकों में भय और निराशा का माहौल है। संघ पदाधिकारियों ने कोरोना काल के दौरान वर्ष 2021 के पंचायत चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि उस समय हजारों कर्मचारियों और शिक्षकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। जिला महासचिव धर्मेंद्र शोले ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव भी जून की भीषण गर्मी में कराए गए थे, जिनमें चुनाव ड्यूटी के दौरान कई कर्मचारियों की मौत की खबरें सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि शासन को जनहित और मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वाेपरि रखते हुए संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। संघ ने मांग की कि वर्तमान प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जनगणना कार्य को एक माह बाद अनुकूल मौसम में कराया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्यारेलाल पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार पाल, मंडल प्रभारी बालेंद्र पटेल, सत्येंद्र सिंह, धर्मराज, स्वदेश प्रसाद, महेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार, राजकिशोर पाल, बलराम, दिनेश सैनी, देवेंद्र सिंह, रजनीश उत्तम, अवधेश यादव, जय नारायण प्रजापति, साकेत सेन सहित अन्य शिक्षक साथी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

भाकियू की बैठक में पंचायतों की बनाई रणनीति

– किसानों की समस्याओं पर की चर्चा, निस्तारण की मांग – नहर कालोनी में बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *