Breaking News

सीवर लाइन परियोजना से बदलेगी शहर की तस्वीर: विक्रम

– पूर्व विधायक ने आबूनगर नई बस्ती रेड़इया वार्ड में किया शुभारंभ
– सीवर लाइन परियोजना के उद्घाटन में भाग लेते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।
फतेहपुर। शहर में चल रही बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन परियोजना के तहत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने आबूनगर नई बस्ती रेड़इया वार्ड में सीवर लाइन निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। शुभारंभ के उपरांत पूर्व विधायक ने वार्डवासियों को मिष्ठान वितरित कर निर्माण कार्य में सहयोग देने की अपील भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि शहर में सीवर लाइन जैसी महत्वपूर्ण परियोजना लाने के लिए भाजपा जनप्रतिनिधियों ने लगातार प्रयास किए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन परियोजना पूर्ण होने के बाद शहरवासियों को जलभराव, गंदगी और जल निकासी जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलेगी। साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था भी पहले से अधिक बेहतर होगी। यह योजना शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। पूर्व विधायक ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सभी लोग सहयोग करें ताकि परियोजना समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके और आमजन को जल्द इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर वार्ड सभासद नफीस अहमद उर्फ मुन्नीलाला, सभासद संजय लाला, बच्चा तिवारी, नफीस उर्फ पप्पू व्यापी, महताब आलम, एहसान उल्ला खान भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *