उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक ट्रैक्टर की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में आठ लोगों ने दम तोड़ दिया. सभी मृतक कासगंज के सोरों थाना के रहने वाले थे. हादसा बीती रात 2 बजे बुलंदशहर थाना अरनिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर घटाल गांव के पास हुआ. हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल थाना अरनिया और आसपास के थाने की पुलिस फोर्स को मौके भेजा गया. जब ये हादसा हुआ उस समय 61 लोग ट्रैक्टर में सवार थे. सभी श्रद्धालु कासगंज से जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे कैंटर ट्रक द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी गई, जिससे ट्रैक्टर ट्राली मौके पर पलट गई. हादसे में आठ लोगोंं की मौत के अलावा 43 लोग इसमें घायल भी बताए जा रहे हैं.

News Wani