Breaking News

सब्जी का ठेला बनाता था ढाल, रात में करते थे चोरी — मडियाव पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे

राशिद हुसैन 

लखनऊ। थाना मडियाव पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी दिन में सब्जी का ठेला लगाकर इलाके में घूमते थे और रात के समय बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही ताला एवं खिड़की तोड़कर घरों में घुस जाते थे। उनकी इस शातिर कार्यप्रणाली से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से लगभग 18 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त चोरी में प्रयुक्त TVS राइडर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा 8,800 रुपये नगद भी पुलिस ने बरामद किए हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का पूर्व से जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, शस्त्र अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए आगे की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

योगी आदित्यनाथ सरकार में गौमाता की दुर्दशा हो रही- अजय राय, पूर्व मंत्री & प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

लखनऊ:उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *