Breaking News

कांग्रेस ने फूंका असम सीएम हेमंता विश्वा शर्मा का पुतला

– असम सीएम का पुतला दहन करते कांग्रेसी।
फतेहपुर। जिला व शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एक जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी नारा लगाते हुए ज्वालागंज चौराहे पहुंच कर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा का पुतला दहन किया। पुतला दहन के पश्चात जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज यह सिद्ध हो चुका है कि भाजपा पार्टी भ्रष्टाचारियों का एक समूह है एवं चरित्र हीनता इनका गहना है। उन्होंने कहा कि हेमंत विश्वा शर्मा एक अपराधी है जिसे भाजपा बचाने का प्रयास कर रही है परन्तु कांग्रेस उसे नहीं छोड़ेगी। बस समय का इंतजार है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने पूरी भाजपा को लुटेरी सरकार करार देते हुए कहा कि कांग्रेस जनों को अनर्गल फंसाने वाली भाजपा अपने अपराधी साथियों को बचाते बचाते अपना राजनैतिक अस्तित्व खत्म कर चुकी है। साथ ही गलत ढंग से बनी सरकारें प्रदेशों को लूट रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि हेमंता विश्वा शर्मा जैसा भ्रष्ट आदमी अपनी चोरी पकड़ जाने से अर्धविक्षिप्त हो चुका है। उसको इसकी सजा जरूर मिलेगी, आज नहीं तो कल। पार्टी प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे ने कहा कि अगर अमेरिका के वायोमिंग में 52000 करोड़ संपत्ति का मालिक अपने को ईमानदार समझ रहा है तो वह बताए कि ये पैसे कहां से आए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के चलते ही इसका अपमान किया था जो भाजपा को भा गया। पुतला दहन में मुख्य रूप से राजीव लोचन निषाद, पप्पू पाल, राजेंद्र लोधी, मनोज घायल, पं. रामनरेश महाराज, बशीर अहमद, जगत पाल पासवान, ओम प्रकाश कोरी, शकीला बानो, सैयद शहाब अली, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, आनंद सिंग गौतम, नौशाद अहमद, निजामुद्दीन, धर्मेंद्र सिंह, अमीरूज्जमा खान, राजीव श्रीवास्तव, इंद्रजीत लोधी, नसीम अंसारी, आमीन खान मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *