Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

श्रीराम सनेही में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ

– नवीनतम तकनीक की जर्मन मशीनों से होगा इलाज
– डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ करते डा. देशराज गुर्जर।
फतेहपुर। रविवार को शहर की पहली डायलिसिस यूनिट का श्रीराम सनेही मेमोरियल हॉस्पिटल में भव्य उद्घाटन हुआ। समारोह में एमडीडीएम नेफरोलॉजी एसजीपीजीआई लखनऊ डा० देशराज गुर्जर ने हिस्सा लिया। उन्होने फीता काटकर डायलिसिस यूनिट का शुभारम्भ किया। हास्पिटल के संस्थापक एवं पूर्व सांसद डॉ० अशोक पटेल ने बताया कि अब डायलिसिस के लिए मरीजों को किसी बड़े शहर जाने की आवश्यकता नहीं है। हास्पिटल में विश्व स्तरीय आपातकालीन डायलिसिस, स्लेड डायलिसिस व आईपीडी डायलिसिस की सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी। नवीनतम तकनीक की जर्मन डायलिसिस मशीनों और सर्वाेत्तम गुणवत्ता वाले डायलाइजर और चिकित्सा सलाह भी उपलब्ध है। इस अवसर पर डा० जवाहर लाल, डा० प्रतीक सिंह पटेल, डा0 प्रमोद कुशवाहा सहित समस्त हास्पिटल स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

एआरपी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेन्द्र पटेल

– आशीष कुमार को चुना गया महामंत्री – निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते साथी। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *