Breaking News

दिलीप प्रदेश उपाध्यक्ष और निखिल सक्सेना बने प्रदेश मंत्री

बांदा। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश टीम का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री के साथ साथ अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष युवा जीतू सोनी ने अपनी कार्यकारिणी में बांदा के दिलीप गुप्ता को उपाध्यक्ष के पद पर और प्रदेश मंत्री के पद पर निखिल सक्सेना को स्थान दिया है। बता दें कि दोनों बांदा से लिए गये पदाधिकारी लगातार समाज में और खासकर व्यापारियों के बीच सक्रिय रहते हैं।
इसी के साथ युवा उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष के पद पर व्यापारी प्रेम गुप्ता, कमल गुप्ता सीरज बांदा एवं अभिषेक सोनी बदौसा को युवा जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है इनकी भी घोषणा प्रदेश कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई है। ये सारी नियुक्तियां अगले 3 वर्ष के लिए की गई है जिससे नई ऊर्जा के साथ नई कार्यकारिणी व्यापारी हित में कार्य कर सके। उक्त घोषणा के बाद बांदा के सभी सक्रिय राजनैतिक और सामाजिक लोगों ने सभी बधाइयां दी जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश संयुक्त महामंत्री व जिला प्रभारी चारु चंद्र खरे, प्रदेश मंत्री विष्णु गुप्ता, प्रदेश मंत्री राधे श्याम मसूरहा, जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ, जिला महामंत्री कमलेश गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, राकेश राठौर, अमित सेठ भोलू, राजकुमार राज, नवीन जैन, राकेश त्रिपाठी, संतोष अनशनकारी आदि व्यापारी नेता शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *