Breaking News

निरंकारी स्कूल में 89 नोटिसों का निस्तारण

– एसआईआर फार्म में सुनवाई पूरी
– निरंकारी स्कूल में नोटिसों का निस्तारण करते ईओ रविन्द्र कुमार।
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले निरंकारी स्कूल से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई पूरी हो गई। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने एसआईआर फार्म में भेजी गई नोटिसों पर सुनवाई करते हुए कुल 89 नोटिसों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया। सुनवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक हाकिम सिंह व मोहम्मद हबीब भी मौजूद रहे। विशेष रूप से खसरा संख्या 75 व 76 से जुड़ी नोटिसों की विस्तृत सुनवाई की गई, जिसमें सभी पक्षों को उचित अवसर प्रदान किया गया। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि नोटिसों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार किया गया है। इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्र में लंबित मामलों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस तेज़ और प्रभावी निस्तारण की सराहना की है।

About NW-Editor

Check Also

शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही योजना: कृष्णा

– खागा विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम में लिया हिस्सा – जल अर्पण करतीं खागा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *