Breaking News

महिलाओं ने लगाई गुहार शराब नहीं रोटी चाहिए

– गांव के करीब शराब की दुकान खुलने पर जताया विरोध
– नशे में धुत होकर परिजनों से करते मारपीट
– कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
फतेहपुर। गांव के निकट देशी शराब का ठेका खोले जाने को लेकर महिलाओं ने विरोध जताते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए गांव के निकट से ठेका हटाये जाने की मांग किया। सोमवार को तेलियानी विकास खंड के ग्राम पंचायत भैरमपुर की निवासी महिलाओं ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि भैरमपुर व उमर अस्ती गांव के निकट शराब का ठेका खुलने से गांव के आस पास की आबादी के लोग नशे के आदी हो रहे अधिकतर पुरूष मजदूर है जो मजदूरी में मिले पैसे शराब में खर्च कर देते है। परिवार का भरण पोषण न होने की वजह से घरों में मारपीट व कलह की घटनाएं भी बढ़ रही है ठेका खुलने से गांव की युवा पीढ़ी भी नशे की लत का शिकार हो रही है। साथ ही नशे के चलते लोग अनेक बीमारियों से भी पीड़ित हो रहे है। नशे का आदी होने व इलाज के आभाव में परिवार बर्बाद हो रहे है। उन्होंने गांव के निकट से शराब का ठेका हटाये जाने की गुहार लगाई। इस मौके पर प्रीती, अनीता, लक्ष्मी, अलका, सोनी, मधु, संगीता देवी, सोनम देवी, राजवती, शकुन्तला, गीता, मंजू, रमा देवी आदि रही।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कजियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *