“दिवाली का तोहफा! सोना ₹3,000 सस्ता, चांदी ₹9,000 गिरी — चमक बढ़ी जेबों में”

दिवाली पर आज (20 अक्टूबर, सोमवार) सोना करीब 3,000 और चांदी 9,000 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,854 रुपए घटकर 1,26,730 रुपए के स्तर पर आ गया है। इससे पहले 17 अक्टूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं चांदी के दाम भी आज गिरे हैं। यह 9,130 रुपए घटकर 1,60,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 1,69,230 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी। रिकॉर्ड हाई से चांदी अब तक 18,000 रुपए सस्ती हो चुकी है।

इस साल अब तक सोने की कीमत 50,568 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,26,730 रुपए हो गया है।

चांदी का भाव भी इस दौरान 74,083 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,60,100 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली में लोअर कोर्ट जज ने पत्नी के दुपट्‌टे से लगाई फांसी; परिवार से आखिरी बातचीत में जताई थी गहरी परेशानी

दिल्ली। सफदरजंग एन्क्लेव थाना क्षेत्र में न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा ने शनिवार दोपहर अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *