Breaking News

फतेहपुर : गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने जरूरतमंदों संग मनाई दीपावली, बांटे उपहार और दिया सुरक्षा-संदेश”

फतेहपुर: दीपों के महापर्व दीपावली पर जनपद में मानवता और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में ग्राम प्रधान, बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष, गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष, महिला कांग्रेस फतेहपुर की जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंदों व अधीनस्थों के बीच मिठाइयाँ और उपहार वितरित किए। इस अवसर पर उनके पति धर्मेंद्र कुमार पटेल भी उपस्थित रहे।

हेमलता पटेल ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व खुशियाँ बाँटने का है। हमें इसे सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल ढंग से मनाना चाहिए। खुशियाँ फैलाएँ, सावधानी बरतें और सुरक्षा का दीप जलाएँ।” उन्होंने लोगों से अपील की प्रेम और स‌द्भाव के साथ दीपोत्सव मनाएँ ताकि हर घर की रौशनी में सुकून और सुरक्षा की चमक झलके |कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी हेमलता पटेल की इस पहल की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

About Rizvi Rizvi

Check Also

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत; जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून के आसार

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *