Breaking News

अनियंत्रीत बाइक सवार युवक गिरकर घायल, अस्पताल में भर्ती

नफीस जाफरी

उत्तर प्रदेश:  फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पर नेशनल हाईवे 2 के बाईपास के ओवर ब्रिज के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के महोखर गांव निवासी अर्जुन प्रसाद दुबे का 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप प्रसाद दुबे बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के केशरूवा गांव अपनी रिस्तेदारी में जा रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड़ पर नेशनल हाईवे 2 के बाईपास के ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक कुलदीप घायल हो गया स्थानीयों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9451548620

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *