Breaking News

डीएम ने किया वेयर हाउस का सुरक्षा के दृष्टिगत वाह्य निरीक्षण

फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय/वेयर हाउस का सुरक्षा के दृष्टिगत वाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस के ताले की सील, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अग्निशमन सिलेंडरो की वैधता आदि को देखा जो सही पाए गए। साथ ही निर्वाचन कार्यालय का भी निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

ईद के पर्व को लेकर जिले की पुलिस सतर्क

– कई थाना क्षेत्रों के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया पैदल मार्च – मिश्रित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *