महोबा जिलाधिकारी प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा उद्योग एवं व्यापार से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों को डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बैठक में स्टोन क्रशर उद्योगों में विद्युत आपूर्ति की समस्या, महोबा से कबरई के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग (NHAI) के निर्माण कार्य एवं सड़क को मोटरेबल बनाए जाने, कबरई कस्बे में पेयजल की समस्या, पचपहरा मंडी की सड़क की खराब स्थिति एवं अल्प समय में सड़क क्षतिग्रस्त होने, आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025, स्टोन क्रशर इकाइयों के विद्युत बिलों में गलत तरीके से विद्युत भार बढ़ाए जाने एवं प्रतिभूति राशि जमा कराए जाने तथा अवैध खनिज परिवहन की रोकथाम हेतु चैकपोस्ट पर सक्षम अधिकारियों / कर्मचारियों की तैनाती एवं प्रभावी कार्यवाही से संबंधित महत्वपूर्ण प्रकरण उठाए गए।
उक्त प्रकरणों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग, NHAI छतरपुर, वरिष्ठ खान अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी सदर सहित संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित विभागों से प्रकरणवार वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए ताकि प्रस्तुत समस्याओं का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त व्यापार कर सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। उद्यमियों एवं व्यापारियों ने बैठक में सहभागिता करते हुए उद्योग एवं व्यापार के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया तथा समस्याओं के निराकरण का अनुरोध किया। अंत में बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

News Wani