Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसों का कहर, दो बुजुर्गों ने गंवाई जान

फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह थरियांव थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी स्वर्गीय छोटा के 70 वर्षीय पुत्र रामा बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
इसी प्रकार, खागा कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी जगदीश के 66 वर्षीय पुत्र विशुन दयाल गुरुवार रात करीब आठ बजे पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

राहुल गांधी पर भाजपा के आरोपों का किया विरोध, बोले—लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा जरूरी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो फतेहपुर। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *