फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, एक मृतक के साले ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सदान-बदान का पुरवा निवासी स्वर्गीय रक्षपाल के पुत्र शिवचरन का शव शुक्रवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के साले उपेंद्र यादव ने हत्या की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि शिवचरन रात करीब आठ बजे घाटमपुर से निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उनका शव बरामद किया।
इसी तरह, जाफरगंज थाना क्षेत्र के घौरहा गांव निवासी दर्शन निषाद के 41 वर्षीय पुत्र सुरबिंद निषाद ने मानसिक तनाव के चलते गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News Wani