Breaking News

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: दवा उठाते समय बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, इलाज में देरी से मौत

खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव में गुरुवार रात जहरीले सांप के काटने से 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला बिस्तर पर लेटी हुई थीं। पास में बनी ताक पर रखी दवा उठाने के लिए उन्होंने हाथ बढ़ाया, तभी वहां छिपे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने में समय गंवा बैठे। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कोट गांव निवासी ननकी देवी (76), पत्नी कंधई रैदास, गुरुवार रात करीब आठ बजे अपने बिस्तर पर लेटी हुई थीं। इसी दौरान उन्होंने पास की ताक पर रखी दवा उठाने के लिए हाथ बढ़ाया। तभी वहां छिपे सांप ने उन्हें डस लिया।
घटना के बाद परिजन उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए भीमपुर ले गए। वहां हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चार बेटे रोशन लाल, गुलाब, रोहित और पप्पू हैं। मां की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

राहुल गांधी पर भाजपा के आरोपों का किया विरोध, बोले—लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा जरूरी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो फतेहपुर। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *