बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दर्दनाक घटना सामने आई है। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर चलती डबल डेकर बस पलट गई। गोरखपुर से चल कर बस दिल्ली जा रही थी। बाराबंकी में धरौली गांव के निकट हुए हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए जिसमें दो यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस प्रशासन टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू कराया। यात्रा कर रहे सुरक्षित यात्रियों को प्रशासन ने दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य स्थानों पर भिजवाया है। बताया जा रहा बस चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार में था जिससे बस अनियंत्रित होकर हादसा हुआ है।
डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई: जानकारी के मुताबिक, रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या NH 27 पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। धरौली गांव के निकट बुधवार रात हुए हादसे की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में एएसपी रितेश सिंह और एसडीएम अनुराग सिंह मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे करीब 30 यात्री घायल हुए जिन्हें स्थानीय सीएचसी पर इलाज के लिए ले जाया गया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को जिला अपस्ताल रिफर किया।
एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि: हादसे में घायल यात्रियों रोहित, प्रमोद निषाद, अविनाश, नीलेश गौड़ ने बताया कि बस चालक अयोध्या से चलने के बाद एक ढाबे पर शराब पी थी और बस काफी रफ्तार में चला रहा था। यात्रियों के मुताबिक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर बस पलटने की वजह बताई है। हादसे के बाद बस चालक सूरज मौके से फरार हो गया। गोरखपुर से चल कर एक यात्री बस दिल्ली जा रही थी, जो रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव के निकट अचानक पलट गई। हादसे में सभी घायल स्वास्थ हैं। जो गंभीर रूप से घायल थे। उनके समुचित इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। बस हादसे के दौरान करीब 70 यात्री सवार थे। लगभग सभी यात्री सुरक्षित निकाल कर उन्हें दूसरे वाहनों से गंतव्य स्थानों पर भिजवाया गया है। बस में ज्यादातर यात्री अयोध्या, देवरिया और कुशीनगर जनपद के निवासी हैं। एसडीएम ने बताया कि हादसे में दुर्घनाग्रस्त बस को क्रेन मंगा कर हाइवे से हटवाया गया है। यातायात सुचारू रूप से संचालन है।