सदभाव व भाईचारे का संदेश देते हैं त्योहार: डा. अनुराग

– ईद के अवसर पर निर्धन बच्चों को दी सामग्री
– बच्चों को ईद की समाग्री सौंपते डा. अनुराग।
फतेहपुर। गत वर्षों की भांति पुनः रविवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने इरशाद अहमद के सहयोग से चिन्हित पीरनपुर के अतिनिर्धन, जरूरतमंद दिव्यांग सत्तर बच्चों को ईद के अवसर पर सेवइयां, चीनी वितरित किया। साथ ही सभी बच्चों को चिकनपॉक्स के संक्रमण को कम करने व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि भी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ अनुराग ने कहा कि त्योहार आपसी एकता, ख़ुशी, सद्भाव व भाईचारे का संदेश देते है।ं हम सभी को मिलजुलकर त्योहार मनाने चाहिए। सभी बच्चे उपहार पाकर बहुत खुश हुए। इस अवसर पर इरशाद अहमद व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

अटेवा महिला मोर्चा ने होली मिलन व रंगोली प्रतियोगिता का किया आयोजन

– पेंशन संघर्ष गीत सुनाकर आगामी कार्यक्रमों के लिए किया प्रेरित – रंगोली प्रतियोगिता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *