Breaking News

गैस की कालाबाजारी पर अंकुश न लगा तो होगा आंदोलन

– पूर्व सैनिक संगठन ने बैठक कर जताई चिंता
– पूर्व सैनिकों की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी।
फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक कैप्टन रामराज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने सहभागिता निभाई। सभी पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में बताया कि वर्तमान में गैस की कालाबाजारी चरम सीमा पर है जो वास्तव में गैस के हकदार है उनकी न ही ऑनलाइन बुकिंग हो रही है और गैस एजेंसी में लाइन लगाकर बुकिंग करते हैं तो भी बुकिंग नहीं होती। अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने बताया कि गैस एजेंसी के मालिक से लेकर मैनेजर गैस डिलीवरी बॉय ने अपने घर के एक-एक सदस्य के नाम पर कई के कनेक्शन दर्ज करवा रखे हैं और अंदर से बुकिंग हो जाती है और उनको पहले डिलीवरी दे दी जाती है। यह सब कार्यवाही जिला प्रशासन तथा प्रशासनिक अधिकारियों की लचर कार्यशैली व शिथिलता का परिणाम है, क्योंकि वह कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिनको आवश्यकता के अनुसार 2000 से लेकर 4000 तक प्रति सिलेंडर बेचा जाता है। कुल सिलेंडर का 30 से 40 प्रतिशत मिठाई की दुकान, होटल, रेस्टोरेंट में मनमानी दाम पर दे दिया जाता है। इस संबंध में पूर्व सैनिक प्रत्येक गैस एजेंसी में होने वाली कालाबाजारी को नोट करेंगे और अधिकारियों को अवगत कराएंगे। यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके पश्चात सभी पूर्व सैनिकों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी, शेख अब्दुल खालिद, अरविंद कुमार, राम शंकर पांडेय, रामेंद्र सिंह, उमेश चंद तिवारी, भगवानदीन, सूरज पाल, अर्जुन सिंह, अशोक कुमार, नितिन ओमर, रामश्री, उमाकांत आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *