Breaking News

अटेवा महिला मोर्चा ने होली मिलन व रंगोली प्रतियोगिता का किया आयोजन

– पेंशन संघर्ष गीत सुनाकर आगामी कार्यक्रमों के लिए किया प्रेरित
– रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं।
फतेहपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच महिला मोर्चा की ओर से संवाद से संघर्ष कार्यक्रम की थीम पर होली मिलन समारोह एवं रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम मौर्य उत्थान समिति में संपन्न किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजिका डॉ एशिया मजहर ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापगढ़ महिला मोर्चा के जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा एवं कालाकार की संयोजिका रेखा वर्मा रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आसिया फारूकी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ महिला संघ की जिलाध्यक्षा चंपा शर्मा रही। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ब्लॉकों की संयोजिकाओ की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें विमलेश, अंजू सचान, शालिनी मौर्य, रुचि सिंह, कल्पना गौतम, नमृता, पूर्णिमा वर्मा, किरण देवी, मंजू प्रजापति आदि रहीं। कार्यक्रम में लगभग दो सौ महिलाओं ने प्रतिभाग किया। संयोजक कल्पना गौतम की टीम ने पुरानी पेंशन पेंशन के उपयोगिता को बताते हुए एक लघु नाटिका प्रस्तुत किया। विनीत मौर्य ने सरस्वती गीत सुनाकत कार्यक्रम को भक्ति में बना दिया। वहीं प्रतिमा उमराव ने पेंशन संघर्ष गीत सुनकर समस्त लोगों को आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया। जिला महामंत्री महेंद्र मौर्य ने पेंशन बचाओ मंच के आगामी कार्यक्रमों के रूपरेखा बताएं जिसमें अगला कार्यक्रम 13 अप्रैल की शाम को मसाल जुलूस निकाला जाएगा। तीन मई को लखनऊ में एक प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश के समस्त शिक्षक संगठनों के शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, हेमचंद चौधरी, उदित सचान, अरविंद विश्वकर्मा ने किया। स्टेडियम में संपन्न किए गए क्रिकेट मैच टूर्नामेंट एवं महिलाओं के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने की बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

विजयपुर सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने का आरोप, 800 रुपये तक का खर्च उठाने को मजबूर

खागा, फतेहपुर। विजयपुर स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं खरीदने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *