Breaking News

डा. अनुराग ने मरीजों के लिए सौंपी सामग्री

– मरीजों के लिए सामग्री सौंपते डा. अनुराग श्रीवास्तव।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद के सीएचसी, पीएचसी के मरीजों हेतु आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। मास्क 9000, पल्स ऑक्सिमीटर 40, ऑक्सीजन कैनुला 100 प्रदान किया। डॉ अनुराग ने बताया कि यह सारी सामग्री इंडियन रेडक्रास सोसाइटी स्टेट ब्रांच लखनऊ से प्राप्त हुई है जिसे उनके द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ निशात शहाबुद्दीन को सौंपा गया। सीएमओ व जिला क्षय रोग अधिकारी ने डॉ अनुराग के किए जा रहे सेवाकार्यों का उत्साहवर्धन करते हुए आज के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आजीवन सदस्य प्रशांत चतुर्वेदी, जितेंद्र राजपूत, विष्णुबाबू श्रीवास्तव व प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बकरी चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

– आठ बकरी चोर गिरफ्तार, तीन चार पहिया वाहन समेत 58100 रूपए नगदी बरामद – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *