Breaking News

पुलिस के हत्थे चढ़े 25-25 हजार रूपए के दो इनामिया

– अलग-अलग पुलिस टीमों की गिरफ्त में ईनामिया अभियुक्त।
फतेहपुर। जिले की औंग व कल्यानपुर थाना पुलिस ने पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए के दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। औंग थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 77/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना औंग व मु0अ0सं0 91/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना बकेवर से संबंधित पच्चीस हजार रूपए का इनामियां वांछित, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त कुन्दन पटेल पुत्र सुरेश कुमार निवासी कस्बा व थाना औंग को कस्बे के फैज आटो पार्ट्स सर्विस सेंटर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज यादव, उपनिरीक्षक विकास वर्मा, आकाश सिंह, रामानुज यादव, लल्लू राम, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे। इसी तरह कल्यानपुर थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 331/2025 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना बिन्दकी से संबंधित पच्चीस हजार रूपए के इनामियां/वांछित अभियुक्त मोहम्मद रफीक अहमद पुत्र सफीक अहमद निवासी तुराबअली का पुरवा निसारत कबाडी के मकान में किराये पर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार, कांस्टेबल सतेंद्र राजावत, अनिल शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *