परिजनों ने जेसीबी मालिक पर हत्या के लगाए आरोप।
किशनपुर/फतेहपुर। क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी चालक की मशीन स्टार्ट करते समय गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जेसीबी सेल्फ से स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिस पर चालक द्वारा उसे डायरेक्ट स्टार्ट करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान अचानक वाहन चल पड़ा और चालक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक राकेश कुमार (30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय लल्लू, निवासी कछरा, को जेसीबी के मालिक आनन-फानन इलाज के लिए मंझनपुर अस्पताल में इलाज के दौरान राकेश की हुई मौत. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
News Wani
