Breaking News

लगातार बारिश से कच्चे मकानों पर संकट, पहाड़पुर और सोनारी में गिरी छत; परिवारों ने मांगी सरकारी मदद

खागा, फतेहपुर। लगातार हो रही बारिश गरीब परिवारों के लिए आफत बनती जा रही है। विकासखंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत पहाड़पुर में भारी बारिश के चलते पुराने पाल का वर्षों पुराना कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के पानी और लगातार नमी के कारण मिट्टी की दीवारें कमजोर पड़ गईं और उनमें जगह-जगह दरारें पड़ गईं। मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है।

बताया गया कि पुराने पाल का परिवार लंबे समय से इसी कच्चे मकान में रह रहा था। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें पानी सोखने लगी थीं। रविवार को मकान का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार अपने घरेलू सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने और रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण वह स्वयं मकान की मरम्मत कराने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में बारिश के बीच परिवार को कभी भी बड़े हादसे की आशंका सता रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात के मौसम में गांव के कई कच्चे मकान खतरे की जद में हैं। लगातार बारिश होने से मिट्टी की दीवारें कमजोर होती जा रही हैं और कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में क्षतिग्रस्त और जर्जर मकानों का तत्काल सर्वे कराने की मांग की है। साथ ही पात्र परिवारों को राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग उठाई है।

मामले में खंड विकास अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर ग्राम सचिव को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

सोनारी गांव में भी गिरा कच्चा मकान, गृहस्थी दबकर खराब

धाता, फतेहपुर। विकासखंड धाता क्षेत्र के सोनारी गांव में शनिवार रात हुई तेज बारिश के दौरान विजय कुमार का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा लकड़ी का सामान, बिस्तर, अनाज समेत गृहस्थी का काफी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।

गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग मकान के दूसरे हिस्से में मौजूद थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। विजय कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें पहले से ही कमजोर हो गई थीं। शनिवार रात तेज बारिश के दौरान मकान अचानक गिर गया।

मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित ने बताया कि यदि आने वाले दिनों में इसी तरह तेज बारिश होती रही तो परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से मकान गिरने से हुए नुकसान का सर्वे कराने, आर्थिक सहायता दिलाने और आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय महिला गंभीर घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर के समीप शनिवार दोपहर विपरीत दिशा से आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *