-छह संपर्क मार्ग जोड़ेंगे धार्मिक स्थलों को
-जनता के बीच जाकर गांव गांव सुनते हैं समस्याएं
तिंदवारी/ बांदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कार्यकल्प अभूतपूर्व गति से हो रहा है इस विकास की बाजार में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की मेहनत भी पूरी जनपद में नजर आ रही है । इसी क्रम में तिंदवारी विधानसभा में महवारा के पास खेवाहन डेरा हनुमान जी के मंदिर धार्मिक तक संपर्क मार्ग, डिघवटसम्पर्क मार्ग से नई बस्ती होते हुए अंजान बाबा तक संपर्क मार्ग, खैरी से सिद्धबाबा धार्मिक स्थल से दौनाय घाट तक संपर्क मार्ग, गडरिया से पातालेश्वर धाम खेवाहन डेरा कैथी के मध्यम संपर्क मार्ग, सिंहवाहिनी मंदिर मूंगुस तक संपर्क मार्ग बनाकर निर्माण कार्य कराया जाएगा। जलशक्ति राज्यमंत्री व तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद ने मीडिया को, बताया कि इन संपर्क मार्गों के बनने से इस पुराने प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में क्षेत्र की जनता को सुगमता होगी। उन्होंने आगे बताया कि जनपद में आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। निर्माण कार्यों के अंतर्गत, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आवागमन की सुविधा सुगुम एवं शीघ्र पहुंच के तहत सड़कों का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है । इतना ही नहीं बांदा बहराइच मार्ग से चाहितारा पचुनना मार्ग के किमी ० 6 में रपटे के स्थान पर 3 × 15 मी ० स्थान का लघु सेतु का निर्माण कार्य सेतु निर्माण निगम द्वारा करवाया जायेगा।
News Wani
