मऊ। तीन चरणों मे विधुत बिल मे उपभोक्ताओ को मिल रहा लाभ पहला चरण दिसम्बर माह, दूसरा चरण जनवरी माह लास्ट और तीसरा चरण फरवरी तक है लेकिन पहले चरण मे लोगो को सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा जैसे उपभोक्ताओं का जितना बिल आया है उसका पूरा ब्यास माफ साथ ही बिल मे 25 प्रतिशत की छूट है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विपक्ष पर निरीक्षण के दौरान तंज कसते नजर आये। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों मे लोगो को इस तरह योजना नहीं मिलती थी और बिल ज्यादा आता था लोग भर नहीं पाते थे लेकिन मेरी सरकार ने गरीब हो या अमीर इस योजना का लाभ ले रहा हर कोई इस दौरान मंत्री ने जनपद के सिपाही इब्राहिमबाद, मधुबनरौजा, फतेहपुर, रामपुर बेलौली, सूरजपुर तथा परशुराम जैसे केन्द्रो का निरीक्षण कर विधुत विभाग के अधिकारियो का रजिस्टर स्वयं देख उपभोक्ताओं से बातचीत किये और कहा कि विद्युत व्यवस्था लोगों तक आसानी से हर वक्त मिलता रहे।

News Wani