Breaking News

आदर्श अधिवक्ता संगठन के प्रत्याशियों ने कराया होली मिलन

– अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी बधाई
– होली मिलन में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देते अधिवक्ता।
फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाल कलेक्ट्रेट में आदर्श अधिवक्ता संगठन के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह व महामंत्री पद के प्रत्याशी अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र ने होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। विजय कुमार सिंह व अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र ने कहा कि देश में होली बहुत ही सुन्दर महत्वपूर्ण त्योहार है। जिस प्रकार होली के त्योहार में जाति बात, ऊंच-नीच, अमीरी गरीबी का भेदभाव मिट जाता है उसी तरह प्रकार यदि अधिवक्ताओं के आशीर्वाद व सहयोग से हम चुनाव जीतते हैं तो हम अधिवक्ताओं के मान सम्मान व उनके हितों के साथ-साथ जूनियर अधिवक्ताओं के लिए विधिक कार्यशाला का आयोजन व उनके बैठने के लिए उचित स्थान की व्यस्था, जो आम अधिवक्ताओं को प्रशासनिक न्यायालयों व जनपद न्यायालय में विधिक कार्य करने समस्या का सामना करना पड़ रहा है निराकरण हर स्तर पर जाकर किया जाएगा। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार उपाध्याय, हंसराज सिंह, महेशकांत त्रिपाठी, सुशील मिश्रा, प्रेम शंकर तिवारी, हितेंद्र सिंह, मणि प्रकाश दुबे, अनिल तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेश यादव, सुधीरवी तिवारी, राजेश मौर्य, अभिषेक सिंह, अमित पाण्डेय, अवधेश सिंह, अजय मिश्र, शाश्वत गर्ग, ऋतिक पाल, पूर्णेन्दु अग्निहोत्री, नितिन तिवारी, रंजीत सिंह पटेल, शिवकरण सोनी, संतोष द्विवेदी, अभय सिंह, चंद्रिका सिंह, राजेंद्र भान सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, संदीप तिवारी, संदीप यादव भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *