Breaking News

सेना को जाति विवाद में घसीटने पर पूर्व सैनिक नाराज

– बैठक कर जताई नाराजगी, कांग्रेस को घेरा
बैठक को संबोधित करते समिति के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी।
फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक कैप्टन विमलेश त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभी पूर्व सैनिकों में इस बात का रोष रहा कि सेना को भी जाति विवाद में घसीटा गया। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि सदन के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पता नहीं क्या मजा आता है कि वह सदैव सेना के विपरीत वक्तव्य देते रहते हैं। कभी खून की दलाली की बात करते हैं कभी सेवा के ऑपरेशन पर प्रश्न चिन्ह उठाते हैं। कभी सेवा के पराक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं और कहते हैं कि पाकिस्तान ने भारतीय जहाजों को गिरा दिया और भारतीय जहाज पाकिस्तान का कोई नुकसान नहीं कर पाए। उनको यह याद रखना होगा कि जितना नुकसान सेना का उनके नाना और उनकी दादी के कार्यकाल में हुआ है उतना आज तक नहीं हुआ। भारतीय सेना के फील्ड मार्शल जनरल शेम मानिक शाह का जितना अपमान इंदिरा गांधी जी ने किया था तथा उनकी पेंशन जो फील्ड मार्शल पद की मिलना चाहिए थी उसको नहीं दिया। यह तो राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उनकी पूरी पेंशन उनके मरने के समय उनको प्रदान की जिसको उन्होंने भारतीय सेना को सहर्ष दान कर दी। राहुल गांधी को पता नहीं है कि भारतीय सेना में अधिकारियों की नियुक्ति उनकी कार्यशैली ज्ञान और युद्ध पराक्रम के आधार पर होती है। आरक्षण के आधार पर नहीं। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि ऐसे नेता देश हित की बात कर ही नहीं सकते। यह सभी सैनिकों शहीदों व उनके परिवारों का अपमान है। इस अवसर पर विनोद मिश्रा, विजय कुमार दुबे, राजकुमार तिवारी, सुनीता यादव, हीरालाल यादव, डीके शुक्ला, राजेश शुक्ला, भरोसा प्रसाद अग्निहोत्री, सुमन मौर्य, कमल पाल, बीबी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ

– महिलाओं व कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर लिया हिस्सा – कलश यात्रा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *