Breaking News

जैविक खेती प्रशिक्षण के लिए किसान कानपुर रवाना

किसानों के दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते अतिथि।
फतेहपुर। जैविक खेती के गुर सीखने को किसानो का एक जत्था चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय कानपुर के लिए रवाना किया गया। यहां किसान जैविक खेती के लाभ जानेगे। वैज्ञानिकों द्वारा माडल प्रस्तुत कर किसानों को दक्ष किया जायेगा।
मंगलवार को मलवां, भिटौरा, तेलियानी विकास खंड से उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में मलवां कस्बे से एसएमएस प्रवीण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा बस को रवाना किया। वैज्ञानिकों द्वारा किसानो को जैविक खेती के प्रशिक्षित किया जायेगा। कृषि विभाग के सर्विस प्रोवाइडर ईश एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड इन्दौर मध्य प्रदेश से प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर जितेंद्र सिंह, फील्ड ऑफिसर ऋषि कुमार, आशीष कुमार, अखिलेश कुमार, राहुल कुमार आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

17 ओवरलोड वाहनों का चालान, 1740700 रूपए अर्थदण्ड वसूला

– जिले में गठित टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी – ओवरलोड वाहनों के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *