Breaking News

दिल्ली में भीषण आग, सेकेंड फ्लोर से कूदे 6 लोग!

नांगलोई में सोमवार रात एक दो मंजिला घर में आग लग गई। दोनों मंजिल आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान कई लोग बिल्डिंग में फंस गए। 6 लोगों ने बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से कूदकर जान बचाई। हालांकि. उन्हें चोट आई है। सभी अस्पताल में एडमिट हैं। घायल लोगों में दो महिलाएं, तीन युवक और एक नाबालिग हैं। बताया जा रहा है ये हादसा गैस लीक होने की वजह से हुआ। घटना का वीडियो अब सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। नीचे कुछ लोग खड़े हैं। तभी ऊपर से लोग कूदने लगते हैं। इस बीच नीचे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग बुझाने के लिए पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड टीम के मुताबिक, आग लगने की सूचना सोमवार रात 9:45 पर मिली थी। तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

About NW-Editor

Check Also

PM मोदी का युवाओं से आह्वान: ‘ड्रग्स से दूर रहें, देश के भविष्य को मजबूत बनाएं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत देशभर के युवाओं, विशेष रूप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *