Breaking News

अतर्रा में पत्नी और बच्चे की पहले की हत्या, फिर खुद फांसी पर झूला पति

 

बांदा। आज दिनांक 10.05.2025 को थाना अतर्रा थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि एक बन्द कमरे से दुर्गन्ध आ रही है । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़कर गया तो अन्दर पति-पत्नी और बच्चे के शव बरामद हुआ । प्रथम दृष्टया संज्ञान में आया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद था जिसके कारण पति द्वारा पहले पत्नी व बच्चे की हत्या की गई है उसके बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया । पुलिस द्वारा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा जा रहा है । फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट द्वारा गहनता से साक्ष्य संकलन किया गया । अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल ने जानकारी दी है।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *