Breaking News

डोमा परिसंघ जिला इकाई बांदा में कार्य कर्ता सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी, शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न

बांदा। आज दिनांक 10-05-2025 को बार एशोसिएशन हाल में डोमा परिसंघ पदाधिकारी सम्मान समारोह, संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एशोसिएशन के अध्यक्ष श्री मान द्वारिकेश मंण्डेला जी द्वारा किया गया। तथा कार्यक्रम का संचालन डोमा परिसंघ के जिला अध्यक्ष चन्द्र सेन पटेल ने किया । तथा कार्यक्रम का आरम्भ बार एशोसिएशन के प्रांगण में अम्बेडकर जी के मूर्ति में माल्यार्पण से प्रारम्भ हुई। तत्पश्चात सामाजिक चिंतन संगोष्ठी प्रारम्भ हुई। जिसमें डोमा परिसंघ के संरक्षक श्री द्वारिकेश मण्डल जी ने मृतक भोज, रूढिवादिता, पाखंड पर ध्यान आकर्षित किया। तथा जिलाध्यक्ष चन्द्र सेन पटेल ने जनपद में मृतक भोज उन्मूलन, एवं परिसंघ के वर्गों के बच्चों में निशुल्क शिक्षा , एवं दहेज उन्मूलन में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। बार एशोसिएशन के सचिव श्री जय करण जी ने भी सामाजिक मुद्दे पर परिचर्चा किया। डोमा परिसंघ के कोषाध्यक्ष समर जीत पटेल ने परिसंघ संगठन मजबूत करने पर विशेष जोर दिया , पदाधिकारी गणों में नया उत्साह भरा ।आज के कार्यक्रम में डोमा परिसंघ के महामंत्री अधिवक्ता श्री सुनील कुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्री समर जीत पटेल, उपाध्यक्ष श्री भैया लाल पटेल, महासचिव रिजवान अहमद, महासचिव यशवंत राय, उपाध्यक्ष श्री विजय बहादुर पटेल, बार एशोसिएशन सचिव जय करण वर्मा, सगीर अहमद, भोला प्रसाद वर्मा, महिला महासचिव शांति वर्मा, जिला सचिव अर्चना वर्मा, सुनील कुमार एडवोकेट जिला सचिव, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में अपराधों पर कसा शिकंजा, योगी सरकार के कार्यकाल में आपराधिक मामलों में दर्ज हुई बड़ी गिरावट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और कड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *