Breaking News

यूपी स्कूल में किशोरी पर पांच किशोरों ने की दरिंदगी की हदें पार

 

मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली 12 साल की आठवीं की छात्रा आठ मई की शाम चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय मोहल्ले के पांच किशोर उसके पास पहुंचे। पांचों ने किशोरी को बहला फुसलाकर दुकान से खाने पीने की चीज दिलाने का बहाना बनाया। विश्वास में आकर किशोरी पांचों के साथ चली गई। सभी नजदीक के एक पब्लिक स्कूल में ताला खोलकर अंदर घुस गए। स्कूल में किशोरों ने किशोरी को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स दिया।

कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला था। जिसे पीने के बाद किशोरी बेहोश हो गई। इसका फायदा उठाते हुए किशोरों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच तीन किशोरों ने अपनी करतूत का वीडियो मोबाइल से बना लिया। कुछ देर बाद किशोरी को होश आया तो वह विरोध जताने लगी। आरोप है कि किशोरों ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो उसके माता पिता को भी जान से हाथ धोना पड़ेगा। उसका जीवन बर्बाद हो जाएगा।

इसके बाद सहमी हुई किशोरी अपने घर चली गई, लेकिन गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने उसके गुमसुम रहने का कारण पूछा तो डर से उसने परिजनों के समक्ष अपना मुंह नही खोला। 19 मई को पड़ोस में रहने वाली महिला के हाथ दरिंदगी का वीडियो लग गया। उसने पीड़िता की मां को वीडियो दिखाया तो वह हतप्रभ रह गई। उसने बेटी से इस बारे में पूछा तो वह फफक कर रोने लगी। बेटी से आप बीती सुनने के बाद मां ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी।

इस मामले में पुलिस ने पांच किशोरों के खिलाफ गैंगरेप, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया। स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी और एसपी सिटी के माथे पर बल पड़ गए। एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने तत्काल सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल दबिश देने के निर्देश दिए। पुलिस ने पांचों किशोरों को उनके घरों से पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान पांचों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस को बताया कि उन्होंने घटना की योजना पहले नहीं बनाई थी। पकड़े गए किशोरों में एक हाईस्कूल, दो कक्षा आठ और एक कक्षा सात के अलावा स्कूल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का पुत्र कक्षा दो तक पढ़ा है। किशोरों ने सबूत मिटाने के लिए दरिंदगी का वीडियो अपने मोबाइल से हटा दिया था। पकड़े गए आरोपियों में एक पब्लिक स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पुत्र भी शामिल है।

पूछताछ के दौरान बताया कि पिता से चोरी छिपे स्कूल की चाबी घर से चुरा ली थी। साथियों के कहने पर उसने स्कूल खोल दिया। प्रधानाचार्य के कक्ष में उन्होंने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। इस बारे में थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि बच्चों का मेडिकल कराया गया है। देर होने के कारण पांचों को अदालत के समक्ष पेश नहीं किया गया। बुधवार को पांचों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। अदालत के आदेश पर पांचों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

प्यार, शक या पागलपन? पहले पत्नी की गर्दन काटी, फिर खुद को किया हलाक

बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जैतूलाला शेखुपुरा निवासी विपिन सागर की शादी 15 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *