Breaking News

बारिश में घर की दीवार गिरी, दो बच्चों सहित चार की मौत

 

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से वहां सो रहे एक दम्पत्ति और उनके दो छोटे बच्चों की दबने से मृत्यु हो गई। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि उत्तरकाशी के थाना मोरी से ग्राम मोरा में एक मकान गिरने से कुछ लोगों के मलबे में दबने की सूचना मिली। इस पर एसडीआरएफ की पोस्ट मोरी से उप निरीक्षक दीपक कुनियाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटना स्थल भेजी गई।

उन्होंने बताया कि ग्राम मोरा मुख्य सड़क मार्ग से लगभग एक किलोमीटर ऊपर पैदल मार्ग पर स्थित है, वहां बचाव दल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया गया। जहां ज्ञात हुआ कि यह दुर्घटना रात्रि में हुई थी, जिसमें मकान की एक दीवार गिरने से घर में मौजूद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। श्री यदुवंशी ने बताया कि इस घटना में गुलाम हुसैन (26) उसकी पत्नी रुकमा खातून (23) ,पुत्र आबिद (3) और पुत्री सलमा (10 माह) की मृत्यु हुई है।

About NW-Editor

Check Also

“उत्तराखंड को वर्ल्ड बैंक से 680 करोड़ रुपए का इनाम! केंद्र की सिफारिश, डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली पर रहेगा जोर”

उत्तराखंड को वर्ल्ड बैंक से 680 करोड़ रुपए जल्द मिलने वाले है। भारत सरकार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *